5
(3)

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपित की पहचान, शेष राशि की बरामदगी और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

नवगछिया। नवगछिया पोस्ट ऑफिस में एक लाख रुपये की छिनतई के मामले में पुलिस ने छीनी गई राशि में से 68 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी माध्यमों से मामले की जांच करते हुए कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज निवासी रामचंद्र यादव उर्फ कूबड़ा की पहचान की है। शेष राशि की बरामदगी और मामले में संलिप्त आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पोस्ट ऑफिस में जमा करने जा रहे थे एक लाख रुपये

जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को नीरज जायसवाल ने नवगछिया थाने में आवेदन देकर बताया था कि वह नवगछिया पोस्ट ऑफिस में एक लाख रुपये जमा करने के लिए काउंटर पर खड़े थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनका रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गया।

घटना के संबंध में नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया गया।

कटिहार जिले के जुराबगंज तक पहुँची पुलिस

पुलिस के अनुसार, अनुसंधान के क्रम में संदिग्ध की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज निवासी रामचंद्र यादव उर्फ कूबड़ा के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान छिनतई की गई राशि में से 68 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

शेष राशि और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पुलिस के अनुसार, छिनतई की गई एक लाख रुपये की राशि में से 68 हजार रुपये बरामद हुए हैं। शेष 32 हजार रुपये की बरामदगी तथा घटना में संलिप्त आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: