0
(0)

नवगछिया में अपराधियों ने जघन्य अपराधिक घटना को अंजाम देते हुए दुःसाहस का परिचय दिया है। अपराधियों ने एक अज्ञात महिला उम्र 40 वर्ष हत्या कर उसके शव को नवगछिया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित निर्माणाधीन मनरेगा भवन में छिपा दिया। सोमवार की दोपहर निर्माणाधीन भवन के दिवाल से सटे महिला का शव जब देखा गया तो आसपास में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी गई।

प्रखंड मुख्यालय परिसर के पीछे शव मिलने की सूचना मिलते ही नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि अमर विश्वास, अनि राजकुमार सिंह, अनि हरिशंकर कश्यप, महिला थाना अध्यक्ष श्वेता कुमारी स्थल पर पहुचीं। पुलिस ने उक्त स्थल से शव को देखने के साथ छानबीन शुरू की। महिला की हत्या साड़ी का फंदा बना कर गलाघोंट कर की गई है। महिला के गले मे स्थल पर भी साड़ी का फंदा लिपटा हुआ था। महिला के गले पर गलाघोंट ने के निशान भी स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रहे थे। महिला ब्लू रंग की सुत्ती साड़ी जिसपर लाल रंग का पार बना हुआ है, बैगनी रंग का ब्लाउज, लाल रंग का पेटिकोट पहने हुई है। इसके अलावा हाथ मे लाल रंग की चूड़ी, गले मे ब्लू रंग के मोती का मंगलसूत्र, काले रंग के धागे की बध्धी भी पहने हुई है। महिला के पैर रंगे हुए हैं। महिला के पास एक काले एवं लाल रंग की चेकदार चादर भी पाया गया है। महिला का चप्पल भी घटना स्थल के पास से बरमाद किया गया है। घटना स्थल के आसपास घिसिटे जाने के भी निशाना है।

स्थल को देखने से यह स्पष्ट है कि अपराधियों ने महिला को स्थल पर जबरन घसीट कर वहां पर लाया और वही पर महिला को उसी की पहनी हुई साड़ी के आंचल का फंदा बनाकर गलाघोंट कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद अपराधियों ने महिला के शव को निर्माणाधीन भवन के दिवाल में सटाकर छोड़ कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शव बरामद हुए स्थल का पूरी बारिकी से अवलोकन किया। इस दौरान पुलिस ने शव की शिनाख्त को लेकर स्थानीय लोगो से पूछताछ की लेकिन किसी ने शव की शिनाख्त नहीं की। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: