


नवगछिया बस स्टैंड, सुंदरम रेस्टोरेंट परिसर में शनिवार को सेवा श्री संस्था द्वारा 17वें सप्ताह निःशुल्क महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी आगमानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में संचालित इस सेवा कार्य के तहत प्रत्येक शनिवार को श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाता है।
कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली बाबा को भोग अर्पित कर की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने सेवा कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर नवगछिया मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और महाप्रसाद वितरण में सहयोग किया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि मानव सेवा एवं समाज कल्याण के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष चेतन मुनका, पूर्व अध्यक्ष सुभाषचंद्र वर्मा, रवि प्रकाश सर्राफ, रमेश चौधरी, गौतम सर्राफ, पूर्व सचिव विकास चिरानिया, सचिव दीपक मांवड़िया, उपसचिव आयुष खेमका, कार्यकारिणी सदस्य संदीप सर्राफ, कमल टिबरेवाल, मनोज चौधरी, संदीप चिरानिया, सदस्य आनंद सर्राफ, ओम यादवका, मानस चिरानिया, शंभू चिरानिया, केशव चौधरी, रोकी भरतिया, पंकज सर्राफ , सेवा श्री क डॉ दीपक कुमार, श्रीजीत सुंदरम, मोनू कुमार, अमर शर्मा, अमन शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
सेवा श्री संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी प्रत्येक शनिवार को यह सेवा कार्य जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक भोजन एवं सेवा का लाभ पहुंचाया जा सके।
















