4.5
(2)



सेवा श्री नवगछिया द्वारा हजारों श्रद्धालुओं के बीच पूंगल प्रसाद का वितरण

नवगछिया : परम पूज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद जी महाराज के आशीर्वाद से संचालित संस्था “सेवा श्री नवगछिया” द्वारा प्रत्येक शनिवार की तरह इस शनिवार भी बजरंगबली भगवान के महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही।


महाप्रसाद वितरण के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के बीच पूंगल प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर बाल भारती विद्यालय नवगछिया के एनसीसी कैडेट्स ने सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कैडेट्स ने प्रसाद वितरण, व्यवस्था संचालन एवं श्रद्धालुओं की सहायता में सहयोग किया।


कार्यक्रम में बाल भारती विद्यालय के प्रशासक डी.पी. सिंह, एएनओ विकास पांडेय, कटिहार व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता झा जी तथा महिला एनसीसी अधिकारी सुमित्रा पंडित उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने सेवा श्री के सदस्यों एवं एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता झा जी, सृजित सुंदरम और डी.पी. सिंह को अमन शर्मा द्वारा अंगवस्त्र एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। वहीं एएनओ विकास पांडेय को सेवानिवृत्त सैनिक संजय शर्मा ने सम्मानित किया।


अधिवक्ता झा जी ने सभी एनसीसी कैडेट्स को कलम भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया। अंत में सेवा श्री के सदस्यों द्वारा अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: