5
(1)

नवगछिया।

नवगछिया में रविवार रात एनएच-31 पर हुए एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान 21 वर्षीय रानी देवी, पति बबलू कुमार, के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और पत्रकारों की तत्परता से उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायल महिला के भाई योगेश कुमार, निवासी तेतरी जीरोमाइल, ने बताया कि उनकी बहन अपने पति के साथ ससुराल से मायके जा रही थी। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे रानी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पत्रकार बसंत कुमार, नरेश चौधरी, राजकुमार सिंह और सिंटू सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए अपनी निजी कार से घायल महिला को तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।

नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि घायल महिला का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। उन्होंने समय पर सहायता कर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने वाले पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्परता के कारण पीड़िता को बिना देरी के उपचार मिल सका।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी सड़क दुर्घटनाओं के समय त्वरित सहायता और मानवीय सहयोग की इस पहल की सराहना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: