



नवगछिया । नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री व भंडारण, परिवहन तथा इस कारोबार में संलिप्त तस्करों एवं माफियों के विरूद्ध छापामारी के क्रम में झंडापुर थाना टीम द्वारा महंत स्थान के पास से कुल 0.375 लीटर विदेशी शराब के साथ झंडापुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी कन्हैया कुमार पिता स्व सुधीर चौधरी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में झंडापुर थाना कांड संख्या 91 / 25, धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
















