Noimg

बिहार के भागलपुर SSP की पत्नी बनी नवगछिया की SP, एक ही जिले में IPS पति-पत्नी की पोस्टिंग GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरस्मार्ट सिटीBarun Kumar Babul0

नवगछिया : बिहार के एक ही जिले में आईपीएस दंपति की पोस्टिंग कर दी गई है. पटना विशेष शाखा की पुलिस अधीक्षक आईपीएस स्वप्ना जी मेश्राम का तबादला भागलपुर जिले में नवगछिया के एसपी के रूप में हो गया है, जो भागलपुर के एसएसपी आईपीएस आशीष भारती की पत्नी हैं. आइये जानते हैं इस आईपीएस दंपति के जीवन से जुड़ी हुई कुछ ख़ास बातें गुरूवार को बिहार गृह विभाग की ओर से तीन आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया. जिसमें पहले नंबर पर ही आईपीएस अफसर स्वप्ना जी मेश्राम का नाम है, जो पटना विशेष शाखा की पुलिस अधीक्षक के पद पर थीं। उनका तबादला भागलपुर जिले में नवगछिया के एसपी के रूप में किया गया है. 2011 बैच की […]

Noimg

बिहार के 14 जंक्शन पर 300 रेल कोच में बनेगा आइसोलेशन वार्ड, एसी कोच में चिकित्सा व मेडिकल स्टाफ भी रहेंगे GS NEWS

कोरोनानवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

राज्य में बढ़ते कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज के प्रबंधन की कवायद तेज हो गई है। मरीजों के लिए घट रहे अस्पताल को देखते हुए रेलवे ने बिहार को कुल 300 रेलवे कोच आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए आवंटित किए हैं। राज्य के 14 जंक्शन पर रेलवे आइसोलेशन वार्ड के लिए 20-20 कोच खड़े होंगे।रेल मंत्रालय ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए कोच देना शुरू कर दिया है। इसके तहत मंत्रालय ने बिहार को फिलहाल तीन सौ रेलवे कोच आवंटित किए हैं। ये कोच राज्य के 14 जंक्शन पर खड़े किए जाएंगे और इन्हें आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया जाएगा। कोरोना मरीज को इसमें भर्ती करने के बाद इलाज किया जाएगा और ठीक होने के बाद वहीं से उन्हें […]

Noimg

दिल्ली से दरभंगा जा रही बस एनएच 28 पर पलटी, हादसे से एक यात्री की मौत और 36 यात्री जख्मी GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाBarun Kumar Babul0

दिल्ली से दरभंगा जा रही एक यात्री बस गुरुवार को करीब डेढ़ बजे जिले के अमवा गांव के समीप एनएच 28 पर पलट गई। हादसे में एक यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि तीन दर्जन यात्री जख्मी हो गए। जख्मी यात्रियों को इलाज के लिए कुचायकोट के पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जख्मी यात्रियों में अधिकांश को मामूली चोट व खरोंच लगी है। ये यात्री दरभंगा, कटिहार, मधुबनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस का चालक लापरवाही से तेज रफ्तार से बस चला रहा था। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर […]

Noimg

नवगछिया की प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई दसवीं में परिणाम रहा शानदार GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरस्मार्ट सिटीBarun Kumar Babul0

नवगछिया की धरती पर सभी आधुनिक व्यवस्थाओं को लेकर शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति के साथ उतरे प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं का सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन रहा विद्यालय के निदेशक सह प्राचार्य डॉ० एसएन पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे 20% छात्र छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं शेष सभी छात्र-छात्राओं का भी प्रदर्शन शानदार रहा हमारे छात्रों ने साबित कर दिया कि शिक्षा के क्षेत्र में भी हमारा विद्यालय अग्रणी है विद्यालय की सफलता पर विद्यालय के संस्थापक एवं चेयरमैन सुरेंद्र कुमार सुमन ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए सभी छात्र छात्राओं उनके शिक्षकों शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई दी हैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करतें हुए उन्होंने […]

Noimg

कोरोना पॉजिटिव मरीजों को फ्री में मिलेगा ऑक्सीजन सिलेंडर, 21 ऑक्सीजन सिलिंडर से यह सेवा शुरु की GS NEWS

बिहारBarun Kumar Babul0

बिहार : कोरोना का कहर जारी है। हर दिन पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है। उन्हें ऑक्सीजन दिया जा रहा है। ऐसे में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ने एक नई पहल की है । अस्पतालों में भीड़ कम हो और घर में ही क्वरंटाइन होकर लोग कोरोना का मुकाबला करें, इसके लिए सम्मेलन की ओर से निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर देने की पहल हुई है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक की शुरुआत हुई है। बुधवार को न्यू डाकबंगला स्थिति सम्मेलन भवन में इसकी शुरुआत हुई। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष विनोद तोदी ने […]

Noimg

अमेरिका से बुरा हाल है बिहार का किया, जब अमेरिका में चुनाव हो सकता है तो बिहार में क्यों नहीं : जदयू GS NEWS

कोरोनानवगछियाबिहारभागलपुरराजनीतिBarun Kumar Babul0

जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने तय समय पर ही बिहार विधानसभा का चुनाव कराने का समर्थन किया। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा चुनाव टालने की मांग को सिरे से खारिज करते हुए इसे उनकी डर और घबराहट से उपजा कुतर्क करार दिया। कहा कि जब अमेरिका में चुनाव हो सकता है तो बिहार में क्यों नहीं? त्यागी ने कहा कि भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा साफ कर चुके हैं कि बिहार चुनाव समय पर ही होंगे, आयोग द्वारा जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। 1961 के चुनाव कानून में संशोधन का प्रस्ताव 19 जून को ही आयोग ने केन्द्रीय कानून मंत्रालय को भेजा था, जो स्वीकृत भी हो गया है। 65 वर्ष से अधिक उम्र के तथा […]

Noimg

बीज लेने के लिए 15 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन GS NEWS

किसानगोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर : रबी 2020-21 में बीज वितरण से पहले एप्प के माध्यम से किसानों का चयन किया जायेगा. प्रदेश के कृषि निदेशक ने जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णकांत झा काे पत्र लिखकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किसान रबी 2020-21 की विभिन्न योजनाओं में अनुदानित दर पर बीज प्राप्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन एक माह तक 15 अगस्त तक कर सकते हैं. किसानों को ऑनलाइन आवेदन संबंधित पंचायत के कृषि समन्वयक से प्राप्त होगा. बिहार राज्य बीज निगम की ओर से विकसित एप्प में अपने लॉगिन आइडी से किसानों के ऑनलाइन आवेदन एवं अन्य योजनाओं के लिए लाभुकों को चयनित कर बीज की मात्रा के साथ अपलोड करेंगे. कृषि समन्वयक समीक्षा कर तीन दिनों के अंदर प्रखंड […]

Noimg

भाजपा जिलाध्‍यक्ष ने उप मुख्यमंत्री से की बात, आज से काम करना चालू हो जाएगा विद्युत शवदाह गृह GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर: बरारी श्मशान घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह गुरुवार से चालू हो जाएगा। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नगर आयुक्त को विद्युत शवदाह गृह को चालू करने का आदेश दिया है। कोरोना पॉजिटिव बैंक अधिकारी के शव को जलाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने की जानकारी मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री ने यह आदेश दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने उप मुख्यमंत्री से विद्युत शवदाह गृह को लेकर बात की। उन्होंने बैंक अधिकारी का शव जलाने को लेकर मोटी रकम वसूलने की भी जानकारी दी। इस मामले में संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त से बात की और गुरुवार से विद्युत शवदाहगृह चालू करने का आदेश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने नगर आयुक्त से बात की। […]

Noimg

अब ट्रेन के आइसोलेशन कोच में होगा कोरोना मरीजों का इलाज, 20 जुलाई तक हर हाल में तैयार हो जाएंगे कोविड-19 कोच GS NEWS

कोरोनानवगछियाबिहारभागलपुरस्मार्ट सिटीBarun Kumar Babul0

भागलपुर जिले के कोरोना मरीजों का इलाज अब ट्रेन के कोचों में होगा। राज्य सरकार ने मालदा मंडल को दो दर्जन आइसोलेशन कोच बनाने कहा है। भागलपुर कोचिंग रेलवे यार्ड में इसके लिए मंडल कार्यालय से निर्देश आया है। गुरुवार की सुबह तक मालदा और दूसरे रेल मंडल से ट्रेनों के कोच भागलपुर पहुंचा। 20 जुलाई तक हर हाल में आइसोलेशन कोच (कोविड-19) तैयार करना है। यह जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की देखरेख में होगा। दरअसल, जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 12 सौ के करीब पहुंच गया है। अभी जिले में टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज और जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के आइसोलेशन वार्ड में मरीजों का इलाज हो रहा है। इधर, लगातार संख्या में बढ़ोतरी […]