Naugachia: गंगा में उफान: राघोपुर में 12 घंटे में 10 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, तटबंध के टो तक पहुंचा पानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कटाव का दायरा घरों से रेलवे लाइन तक पहुंचा, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता; राघोपुर में अधिकारी कैंप कर कर रहे निगरानी नवगछिया। गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच राघोपुर में तेजी से बढ़ रहा कटाव प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बन गया है। नदी की तेज धार लगातार तट की जमीन को काट रही है। कटाव का दायरा बढ़ते-बढ़ते अब घरों से रेलवे लाइन तक पहुंच गया है। तटबंध के टो तक पानी पहुंचने से दबाव और बढ़ गया है। नदी किनारे लगातार जमीन धंसने की स्थिति ने आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। बुधवार शाम छह बजे राघोपुर में गंगा का जलस्तर 33.05 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 12 घंटे में जलस्तर में […]

Naugachia: सात घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज सात घंटे के भीतर चोरी गई बाइक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना का तत्काल उद्भेदन हो गया। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र कॉलोनी निवासी शिवम कुमार ने 1 सितंबर को नवगछिया थाने में आवेदन देकर बताया था कि उनके घर के सामने से अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए हैं। मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 355/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने गुलशन कुमार (श्रीपुर, नवगछिया) और अशोक चौरेसिया (तीनमुहनी, फुलौत, मधेपुरा) को चोरी गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर […]

Naugachia: ट्रेन के आगे जान देने का प्रयास कर रही महिला को डायल-112 ने बचाया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के बनिया गांव के पास बुधवार को एक महिला ट्रेन के आगे जान देने का प्रयास कर रही थी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस के अनुसार, महिला रेलवे गुमटी के पास ट्रेन के आगे जाने का प्रयास कर रही थी। इसकी सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को समझाकर सुरक्षित स्थान पर ले गई। इसके बाद महिला को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। समय रहते पहुंची पुलिस, टली अनहोनी:डायल-112 टीम की तत्परता से महिला की जान बच गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण रेलवे ट्रैक पर बड़ी […]

Naugachia: चदरा गेट खोलने पहुंचा 13 वर्षीय किशोर, छिपे सांप ने काटा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के माखतकिया गांव में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे चदरा का गेट खोलने पहुंचे 13 वर्षीय किशोर को वहां छिपे सांप ने डस लिया। घटना के बाद किशोर की हालत को लेकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। घायल किशोर की पहचान माखतकिया गांव निवासी बाबूलाल सिंह के पुत्र मोहन कुमार सिंह (13) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहन घर के चदरा वाले गेट के पीछे गया था। इसी दौरान वह गेट खोलने के लिए जैसे ही वहां पहुंचा, गेट के पास छिपे सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए। […]

Naugachia: मां के साथ कथित गलत हरकत का बेटी ने किया विरोध, शोर मचाने पर मां-बेटी की बेरहमी से पिटाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों के सिर में गंभीर चोट; अस्पताल में चल रहा इलाज नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के महदत्तपुर में बुधवार शाम करीब छह बजे एक महिला के साथ कथित रूप से गलत हरकत किए जाने का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि महिला की बेटी ने अपने चाचा को अपनी मां के साथ आपत्तिजनक हरकत करते देख लिया। इसके बाद बेटी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोप है कि शोर सुनकर परिवार के कई सदस्य मौके पर पहुंचे और मां-बेटी के साथ मारपीट करने लगे। घटना में अनीता देवी, पति विवेकानंद सिंह और उनकी पुत्री दीपा कुमारी घायल हो गईं। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण […]

Bhagalpur: राघोपुर में गंगा का रौद्र रूप: मंदिरों के बाद रेलवे लाइन पर संकट, कटाव का मंत्री ने लिया जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भीषण कटाव से दुर्गा और हनुमान मंदिर ध्वस्त, तटबंध भी प्रभावित; पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को दिए निर्देश भागलपुर । गंगा नदी के लगातार बढ़ते कटाव ने नवगछिया के राघोपुर इलाके में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राघोपुर में कटाव की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। तेज कटाव की चपेट में आने से तटबंध के साथ दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर भी ध्वस्त हो चुके हैं। अब कटाव का खतरा रेलवे लाइन की ओर बढ़ने से इलाके में चिंता और बढ़ गई है। बिगड़ती स्थिति के बीच बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ई. कुमार शैलेंद्र ने राघोपुर पहुंचकर कटाव प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने मौके […]

Bhagalpur: भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप: तिनका-तिनका जोड़कर बनाया आशियाना, अब खुद तोड़कर सामान बचा रहे लोग- GS NEWS

UncategorizedDESK20260

मंदरोनी, इंग्लिश फलका और माशारू में कटाव का कहर; कई घर गंगा में समाए, कई परिवारों पर बेघर होने का संकट भागलपुर। गंगा के बढ़ते कटाव ने भागलपुर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंदरोनी, इंग्लिश फलका और माशारू इलाके में पिछले दो दिनों से कटाव ने भयावह रूप ले लिया है। कई घर कटाव की चपेट में आकर जमींदोज हो चुके हैं, जबकि खतरे की जद में आए परिवार अपना आशियाना बचाने के लिए अब खुद ही घर तोड़कर सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को मजबूर हैं। गंगा की तेज धार के सामने वर्षों की मेहनत से खड़े किए गए आशियाने एक-एक कर उजड़ रहे हैं। कहीं मकान की दीवारें देखते ही […]

Bhagalpur: खौफनाक रात बनी जिंदगी की आखिरी रात: खाना खाकर सोई 6 साल की मासूम, बारिश में ढही दीवार के नीचे दबकर मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कच्चे मकान की कमजोर दीवार अचानक भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर गंभीर हुई बच्ची; मायागंज अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया भागलपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच भागलपुर से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गोराडीह थाना क्षेत्र के हज्जू डी खरबा गांव में देर रात कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से करीब छह वर्षीय मासूम पूजा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही गांव और आसपास […]

Bhagalpur: बाढ़ ने रोकी 26 स्कूलों की घंटी, छह हजार से ज्यादा बच्चों की पढ़ाई पर संकट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ स्कूलों में पानी घुसा तो बदला पढ़ाई का ठिकाना, छह प्रखंडों के विद्यालय दूसरे स्कूलों से टैग; शिक्षक और बच्चे अब वहीं लगाएंगे हाजिरी। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा और कोसी के बढ़ते जलस्तर ने इस बार सिर्फ घरों और सड़कों को ही नहीं, बल्कि स्कूलों की घंटी को भी रोक दिया है। जिले के छह प्रखंडों के 26 सरकारी विद्यालय बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कहीं स्कूल परिसर में पानी भर गया है तो कहीं विद्यालय तक पहुंचने का रास्ता बाधित है। ऐसे में हजारों बच्चों की पढ़ाई पटरी से उतर गई है।बाढ़ की स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने प्रभावित विद्यालयों को दूसरे नजदीकी विद्यालयों से टैग कर वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था शुरू की है। अब इन […]

Bhagalpur: घोघा का ‘खेलो इंडिया’ सेंटर बंद, खिलाड़ियों का अभ्यास ठप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कोच रिंकी देवी ने मंत्री श्रेयसी सिंह से मिलकर लगाई गुहार – जल्द शुरू हो केंद्र, साथ में वॉलीबॉल मिनी सेंटर की भी हो स्थापना। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। खेल प्रतिभाओं को गांव-कस्बों से निकालकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई खेलो इंडिया योजना का कहलगांव प्रखंड के घोघा स्थित सेंटर इन दिनों बंद पड़ा है। सेंटर के बंद रहने से स्थानीय खिलाड़ियों के अभ्यास और प्रशिक्षण पर असर पड़ रहा है। अब इसे दोबारा शुरू कराने की मांग उठने लगी है।घोघा निवासी कोच रिंकी देवी ने खिलाड़ियों के साथ उद्योग एवं खेल विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात कर इस संबंध में पत्र सौंपा है। उन्होंने सेंटर को जल्द से जल्द दोबारा शुरू कराने की […]