



पुलिस जांच में जुटी
पति से विवाद के बाद किराए के घर में फंदे से लटकी मिली लाश
आरोपी पति फरार
नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नयाटोला वार्ड संख्या- 27, में शुक्रवार को सुबह करीब 11:30 बजे नशेड़ी पति के प्रताड़ना से तंग आकर दो बच्चों की मां ने किराए के घर में जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका नयाटोला वार्ड संख्या- 27 निवासी कैलाश मेहतर की पुत्री प्रीति देवी उम्र 27 वर्ष बताई गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला को लटकते हुए बच्चों ने देखा तो हल्ला किया। घरवाले उसे फंदे से उतार कर गंभीर हालत में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर गए, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत पहले ही हो चुकी थी। घटना के बाद आरोपी पति फरार है। सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। साथ ही घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की।

मृतका के पिता कैलाश मेहतर ने पूर्णिया निवासी बादल हरि पर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी पुत्री की मौत दामाद के प्रताड़ना के कारण हुआ है। उसका पति बादल हरि नशा का आदि है। नशे में रोज पत्नी के साथ मारपीट करता था। जिससे तंग आकर उसने मजबूरी में ऐसा कदम उठाया है। मृतका की शादी वर्ष 2019 में पूर्णिया जिला निवासी बादल हरि से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही बादल हरि नशा करके घर आता था, विरोध करने पर प्रीति के साथ बेरहमी से मारपीट करता था। इसको लेकर ससुराल में कई बार पंचायत बैठी। पंचों ने बादल हरि को नशा व मारपीट नही करने की नसीहत दी, लेकिन पंचायत के निर्णय का उसपर कोई असर नही हुआ। थक हार कर माता-पिता ने प्रीति को ससुराल से मायके लेकर आ गए। वही कुछ दिन बाद ही आरोपी बादल हरि ससुराल आकर पत्नी के साथ किराए के घर मे रहने लगा। इस बीच दो बार बादल हरि को नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया लेकिन उसने नशा नही छोड़ा। इसे लेकर प्रीति तनाव में रहती थी। मृतका की मां मंजू देवी ने बताया कि आरोपी बादल हरि इंजेक्शन, टेबलेट, स्मैक, शराब, गांजा आदि हर नशा का प्रतिदिन सेवन करता है। नशे में घर आकर पत्नी से मारपीट करता था। बीती रात भी पति-पत्नी में भयंकर झड़प हुआ था। बताया कि प्रीति ने दो-तीन दिनों से भोजन नही किया था। वही शुक्रवार को पति से विवाद के बाद प्रीति ने खुद को समाप्त कर लिया। मृतका को एक पुत्री व पुत्र दो संतान है। माता-पिता समेत दोनों मासूम बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है। इस बारे में नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि रविशंकर सिंह ने कहा, घरेलू विवाद में महिला ने आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल पर जाकर जांच की गई। आरोपी पति फरार है। वही शव को पोस्टमार्टम कराकर परीजन को सौंप दिया गया। परीजन की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपी पति को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।














