5
(2)

महज 18 दिन पहले हुई थी शादी, पहली बार मायके जाने के लिए निकली थी नवविवाहिता; डायल-112 की तत्परता से रात 2 बजे प्रेमी के साथ बरामद

नवगछिया। नवगछिया बाजार में शादी के महज 18 दिन बाद एक नवविवाहिता के पति को बाजार में छोड़कर प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। नवविवाहिता अपने पति के साथ पहली बार मायके जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसने पति से ससुराल वालों के लिए रसगुल्ला खरीदने की बात कही। पति जब नवगछिया बाजार के मिल टोला स्थित सोनी डेयरी में रसगुल्ला खरीदने लगा, उसी दौरान पहले से संपर्क में रहे प्रेमी के पहुंचने पर वह उसके साथ फरार हो गई। घटना के बाद करीब पांच घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। डायल-112 की तत्परता से पुलिस ने रात करीब दो बजे नवविवाहिता और उसके प्रेमी को बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, सुखसेना गांव, थाना बरहरा कोठी, जिला पूर्णिया निवासी तारावती कुमारी, पिता शंकर मंडल की शादी 7 अगस्त 2026 को चकरामी, नारायणपुर निवासी पिंटू कुमार, पिता सुखना मंडल के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पूर्णिया जिले के सुखसेना गांव में धूमधाम से हुई थी। शादी राजी-खुशी से संपन्न होने के बाद विदाई हुई और नवविवाहिता अपने पति पिंटू कुमार तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ससुराल आ गई।

बताया गया कि शादी के बाद से ही नवविवाहिता कथित तौर पर चुप-चुपकर अपने प्रेमी के संपर्क में थी। पति को इसकी जानकारी नहीं थी। मंगलवार को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी के बाद पहली बार नवविवाहिता अपने मायके सुखसेना, पूर्णिया जाने के लिए निकली। उसके साथ पति पिंटू कुमार भी जा रहे थे।

पहली बार मायके जाने को लेकर नवविवाहिता ने पति से कहा कि वह शादी के बाद पहली बार अपने मायके जा रही है, इसलिए ससुराल के लिए अच्छा और सुंदर रसगुल्ला खरीद लिया जाए। पत्नी की बात पर पति भी तैयार हो गया। पिंटू कुमार अपनी पत्नी के साथ रसगुल्ला खरीदने के लिए नवगछिया बाजार पहुंचे। दोनों नवगछिया बाजार के मिल टोला के पास स्थित सोनी डेयरी पहुंचे। पत्नी के पहली बार मायके जाने को लेकर पति भी खुश और प्रसन्न था।

इसी दौरान नवविवाहिता द्वारा पहले से अपने प्रेमी को अपने आने-जाने और मौके की जानकारी दिए जाने की बात सामने आई। पति जब सोनी डेयरी में रसगुल्ला खरीदने में व्यस्त था, उसी दौरान उसका प्रेमी वहां पहुंच गया। मौका मिलते ही नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ वहां से फरार हो गई।

कुछ देर बाद जब पिंटू कुमार ने अपनी पत्नी को आसपास नहीं देखा तो उसने उसकी तलाश शुरू की। बाजार में काफी खोजबीन करने के बाद भी जब पत्नी का पता नहीं चला तो उसने तत्काल अपने ससुराल एवं मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पूर्णिया से नवविवाहिता के मायके पक्ष के परिजन दो गाड़ियों में सवार होकर नवगछिया पहुंचे।

इधर, पिंटू कुमार ने मामले की जानकारी डायल-112 की टीम को दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की ERV-02 वैशाली चौक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। ERV-02 वैशाली चौक टीम में नागेश्वर शाह तथा चालक संजय यादव शामिल थे।

पुलिस टीम ने पति और उसके मायके पक्ष के परिजनों के साथ मिलकर नवविवाहिता की तलाश शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस टीम को उसके प्रेमी के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद टीम प्रेमी के घर बोरवा गांव, थाना परबत्ता पहुंची।

प्रेमी की पहचान उत्कर्ष कुमार, पिता संजय मंडल, निवासी बोरवा, थाना परबत्ता, जिला भागलपुर के रूप में हुई। पुलिस को जांच के क्रम में जानकारी मिली कि प्रेमी उत्कर्ष कुमार नें उसे अपनें मामा के घर राघोपुर बहतरा में रखा है।

इसके बाद मामले की सूचना डायल-112 की जहान्वी चौक टीम को दी गई। जहान्वी चौक टीम तत्काल राघोपुर बहतरा के लिए रवाना हुई। ERV-14 जहान्वी चौक टीम में राहुल राज तथा चालक चंद्रशेखर यादव शामिल थे। टीम ने बिना समय गंवाए राघोपुर बहतरा पहुंचकर नवविवाहिता की तलाश की।

रात करीब दो बजे पुलिस टीम ने राघोपुर बहतरा से नवविवाहिता तारावती कुमारी को प्रेमी उत्कर्ष कुमार के साथ बरामद कर लिया। मौके पर ही प्रेमी उत्कर्ष कुमार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। इस तरह पति को बाजार में छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हुई नवविवाहिता को डायल-112 की तत्परता से कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया गया।

बताया गया कि रात करीब 12 बजे मामले की सूचना डायल-112 को दी गई थी और करीब दो बजे नवविवाहिता को बरामद कर लिया गया। इस दौरान लगभग पांच घंटे तक परिजनों के बीच अफरातफरी की स्थिति बनी रही। डायल-112 की अलग-अलग टीमों ने समन्वय के साथ कार्रवाई करते हुए पहले प्रेमी के घर बोरवा पहुंचकर युवक को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर राघोपुर बहतरा स्थित उसकी मां के घर से नवविवाहिता को बरामद किया।

बरामदगी के बाद नवविवाहिता तारावती कुमारी और उसके प्रेमी उत्कर्ष कुमार को आवश्यक जांच-पड़ताल एवं आगे की कार्रवाई के लिए परबत्ता थाना प्रभारी को सौंप दिया गया।

पूरे घटनाक्रम में पति पिंटू कुमार द्वारा तत्काल डायल-112 को सूचना देना और ERV-02 वैशाली चौक तथा ERV-14 जहान्वी चौक की टीमों द्वारा तेजी से कार्रवाई करना अहम रहा। 7 अगस्त को धूमधाम से हुई शादी के महज 18 दिन बाद सामने आए इस घटनाक्रम ने नवगछिया बाजार में लोगों का ध्यान खींचा। वहीं
इस मामले में परबत्ता थाना अध्यक्ष अश्वनी सिन्हा ने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा उनके स्थानीय थाने में आवेदन देकर मामले को संज्ञान में दिया गया था । 112 के द्वारा लड़की की बरामदगी की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना एवं 112 द्वारा आपस में कोऑर्डिनेटर करके उसे वापस अपने थाना (सुकसेना) ले जाया गया ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: