



नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा पूर्वी टोला निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी श्वेता कुमारी ने नवगछिया एसपी को आवेदन देकर पति व ससुर के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगायी है. पीड़िता ने बताया कि पति पुलिस विभाग में हैं. उसका किसी अन्य लड़की के साथ अवैध संबंध है. जिस कारण मेरा पति जितेंद्र कुमार मुझे ससुराल में रहने नहीं देते हैं. बात-बात पर गाली-गलौज व मारपीट करते हैं. मेरे पति ने मेरे साथ मारपीट करते हुए मुझे अपने घर से भगा दिया. जिस कारण अपने पिता के घर रह रही हूं. जब अपने ससुराल अपने पति के पास गई तो मेरे पति व ससुर ने मिलकर मुझे बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया. पति ने मुझे कहा कि अब मैं अफसर बन गया हूं. मुझे कोई 20 से 25 लाख रुपये दहेज दे देगा. अगर मेरे साथ रहना है तो अपने पिता से पांच लाख रुपये लेकर आओ. नहीं तो मैं तुम्हे अपने साथ नहीं रखूंगा.














