



नवगछिया : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की वार्षिक कार्यकारिणी एवं आमसभा की बैठक आज 29 जून को पूर्वाह्न 11 बजे होटल मैत्रया इन, बोरिंग रोड, पटना में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए संघ का वार्षिक कार्यक्रम कैलेंडर घोषित किया जाएगा।
इस अवसर पर हाल ही में मुंबई में आयोजित 70वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली बिहार की महिला खिलाड़ियों और संबंधित पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। यह चैंपियनशिप राज्य के लिए गौरव का विषय रही है।

सम्मानित होने वालों में नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, सचिव ज्ञानदेव कुमार और खिलाड़ी अभिलाषा कुमारी शामिल हैं। इन सभी को उनके उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में राज्य भर से खेल पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और संबंधित संघों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और आगामी प्रतियोगिताओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।














