5
(2)

बच्चों को प्लास्टिक जमा करने पर मिल रहे क्रेडीट सर्टिफिकेट, उच्च शिक्षा मे बच्चे इसका इस्तेमाल कर सकेंगे

भागलपुर/निभाष मोदी।

भागलपुर।स्वच्छ भारत मिशन 2022 के अंतर्गत भागलपुर नगर निगम एवं भारत सरकार की स्टार्टअप कंपनी जीरो वेस्ट सर्कुलर सॉल्यूशन के संयुक्त प्रयास से पूरे भागलपुर शहर को प्लास्टिक मुक्त करने की दिशा में काम जारी है। उसी कार्य को आगे बढ़ाते हुए सभी स्कूली बच्चों को इस दिशा में जोड़ने की कोशिश की जा रही है। उस कड़ी में भागलपुर के जीरोमाइल के निजी स्कूल में एक प्लास्टिक कलेक्शन का इनोवेटिव कार्यकर्म का आयोजन किया गया। आयोजन में सभी स्कूली बच्चे, शिक्षक, शिक्षिकाएं और स्कूल के अन्य सदस्यों ने अपना अपना योगदान प्लास्टिक देकर किया।

उस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की एक सुधी प्रयास किया गया। बच्चों द्वारा दिए गए प्लास्टिक के एवज में उनका एक पासबुक खुलवाया जाएगा। जिसके अंतर्गत बच्चे को प्लास्टिक के वजन के अनुसार कुआइंस दिया जाएगा। उसका इस्तेमाल बच्चे स्कूल के कॉपी किताब खरीदने के लिए खर्चा कर सकते हैं। उसके अलावे बच्चों को कार्बन क्रेडिट का सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिससे कि बच्चे जान पाएंगे की प्लास्टिक जमा के बदले उन्होंने पर्यावरण को कितना बचाया। सर्टिफिकेट का उपयोग बच्चों भविष्य में उच्च शिक्षा में इस्तमाल कर सकेंगे।

उसके अलावा स्कूल को एक बैंक के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसमें स्कूल को एक डैशबोर्ड शेयर किया जाएगा जिससे कि वह अपने स्कूल के कार्बन क्रेडिट को देख सकेंगे। इस डैशबोर्ड से स्कूली बच्चों द्वारा जमा किए गए प्लास्टिक के बदले में पूरे स्कूल के कुल कार्बन क्रेडिट भी देखा जा सकेगा।
प्राप्त प्लास्टिक को भारत सरकार के नियमानुसार पुनः उपयोग सड़क बनाने में सीमेंट फैक्ट्री में एवं कुर्सी टेबल बनाने एवं अन्य कार्यों में उपयोग किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: