5
(1)



पूर्णिया । पटना के महेंद्रू घाट स्थित पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर मंडल की संसदीय मंडल समिति की बैठक में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भाग लिया। बैठक के दौरान उन्होंने कोसी-सीमांचल सहित बिहार के रेल यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा और रेलवे विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि रेलवे की योजनाओं में आम यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने हाटे बाजार एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह के सातों दिन करने, जनहित एक्सप्रेस का समय रात्रिकालीन करने तथा पटना से पूर्णिया के बीच रात्रिकालीन ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग रखी। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों को एमएमयू सेवा से जोड़ने की भी आवश्यकता बताई।

बैठक में उन्होंने कुशेश्वर स्थान–सिंहेश्वर स्थान तथा कुर्सेला–बिहारीगंज रेल परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की। साथ ही पूर्णिया से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने, पूर्णिया-रांची नई रेल सेवा शुरू करने तथा कोटा के लिए सीधी ट्रेन उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया।

सांसद ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और कोटा जैसे शैक्षणिक केंद्रों में पढ़ाई के लिए जाते हैं। ऐसे में उनके लिए बेहतर रेल संपर्क और नई ट्रेनों की आवश्यकता है।

उन्होंने मधेपुरा-बनमनखी रेलखंड पर हुई गोलीबारी की घटना की जांच कराने की मांग करते हुए यात्रियों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने, महिला यात्रियों के लिए अलग शौचालय, महिला प्रतीक्षालय तथा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही सामान्य श्रेणी के डिब्बों की संख्या बढ़ाने का भी सुझाव दिया।

पप्पू यादव ने देवघर, सिंहेश्वर स्थान, कुशेश्वर स्थान एवं गरीब स्थान जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को रेलवे नेटवर्क से बेहतर ढंग से जोड़ने तथा शिव कॉरिडोर की तर्ज पर धार्मिक रेलवे कनेक्टिविटी विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी रेल संबंधी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही उन्होंने कटिहार-पूर्णिया-सहरसा रेलखंड पर दो नई पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन की भी मांग की।

बैठक में रेलवे अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच क्षेत्रीय रेल विकास, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: