5
(1)

बिहपुर प्रखंड के कांग्रेस भवन में देश के पूर्व पीएम स्व.राजीव गांधी की 79वीं जयंती मनाई गई। इस मौके सभी कांग्रेस नेता,कार्यकर्ताओं व आमलोगों ने स्व.राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धांजली का पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली दिया।जयंती समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ने किया। मुख्य अतिथि कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष मो.अरशद अली ने कहा कि पूर्व पीएम स्व.गांधी के विचार व देश के उन्नति पथ पर अग्रसर करने की उनकी सोच हमेशा न सिर्फ हमारे लिए बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना रहेगा।

उन्हाेंने आधुनिक भारत की नींव रखते हुए देश में संचार,कंप्यूटर व विज्ञान क्षेत्र को बढ़ावा दिया।जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रोहितआनंद शुक्ला समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने 20अगस्त 1944 को जन्म लेने वाले स्व.राजीव गांधी के द्वारा समाज के सभी वर्गों को जोड़कर देश को उन्नति व विकास के पथ पर ले जाने वाले कार्यों व विचारों को वर्तमान समय में और भी प्रासंगिक बताया।

इस मौके पर श्रद्धांजली देने वालों में बिहपुर विस युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आरीफ रजा,पूर्व अध्यक्ष मो.सबरार आलम,शिवशंकर चौधरी, रंजीत राणा,देवाशीष,जैनूल अंसारी,मु.जावेद,खुर्शीद आलम,मो.फिरोज,भिखारी मंडल समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे। जयंती समारोह के पश्चात सभी कांग्रेसजनों ने सामूहिक रूप से कहा कि15 अगस्त को स्वराज आश्रम में झंडोत्तोलन के दौरान हुए मानवीय भूल को तिरंगे की अपमान कहना गलत है।कांग्रेसियों ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष श्री आलम भी सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि यह एक मानवीय भूल थी।जिसे उसी क्षण ही सुधार भी लिया गया था।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: