0
(0)

भागलपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर 26 मार्च को भगवा क्रांति संगठन के तत्वावधान में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर संगठन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं और शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा तथा भारत माता की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आएगा। इस आयोजन में भगवा क्रांति संगठन के साथ-साथ कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठन भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

शोभायात्रा का शुभारंभ घंटाघर चौक से होगा, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बुढ़ानाथ मंदिर के समीप जाकर समाप्त होगी। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शरबत और पानी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी को असुविधा न हो।

कार्यक्रम के समापन पर बुढ़ानाथ मंदिर परिसर में भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन के तहत कन्या पूजन भी किया गया, जिसमें कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शोभायात्रा में शामिल होने की बात कही। इस बार महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिलने की उम्मीद है।

शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में संगठन के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता के माध्यम से शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

इस शोभायात्रा की खास बात यह है कि इसमें गंगा-जमुनी तहजीब की झलक भी देखने को मिलेगी। आयोजन में मुस्लिम समुदाय के लोग भी भागीदारी निभाते नजर आएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान सैयद मोहम्मद अहमद खानका परिवार के सदस्य ने हनुमान चालीसा के श्लोकों का पाठ कर लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने का संदेश दिया।

इस अवसर पर संगठन के संस्थापक कुणाल सिंह, सुमन साह, चंदन ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: