0
(0)

भागलपुर।
रामनवमी के पावन अवसर पर सबौर प्रखंड क्षेत्र के रजांदीपुर स्थित सरस्वती स्थान से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में लगभग 300 महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

शोभायात्रा रजांदीपुर से प्रारंभ होकर बाबूपुर, एनएच-80, केनरा बैंक हाड़ावा रोड होते हुए बाबूपुर गंगा घाट तक पहुंची। वहां सभी महिलाओं ने विधि-विधान के साथ गंगा स्नान किया और पवित्र जल से कलश भरकर पुनः सरस्वती स्थान प्रांगण में लौटकर पूजा-अर्चना की।

यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु शामिल रहे। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर सरपंच पति राजेंद्र मंडल ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने कहा, “हमारे दादाजी वर्ष 1947 से इस शोभायात्रा का आयोजन करते आ रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में हम लोग हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर यह आयोजन करते हैं, जिससे समाज में सुख, शांति और कल्याण की भावना बनी रहती है।”

कलश शोभायात्रा ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया तथा पूरे आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: