March 26, 2026
रामनवमी पर निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 300 महिलाओं ने लिया भाग || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर।रामनवमी के पावन अवसर पर सबौर प्रखंड क्षेत्र के रजांदीपुर स्थित सरस्वती स्थान से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में लगभग 300 महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। शोभायात्रा रजांदीपुर से प्रारंभ होकर बाबूपुर, एनएच-80, केनरा बैंक हाड़ावा रोड होते हुए बाबूपुर गंगा घाट तक पहुंची। वहां सभी महिलाओं ने विधि-विधान के साथ गंगा स्नान किया और पवित्र जल से कलश भरकर पुनः सरस्वती स्थान प्रांगण में लौटकर पूजा-अर्चना की। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु शामिल रहे। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सरपंच पति […]