5
(1)

भागलपुर/ निभाष मोदी

इलाके में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव में रामनवमी के मौके पर बिजली के खंभे पर भगवा झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मिली जानकारी अनुसार एक पक्ष के लोग रामनवमी के मौके पर सड़क किनारे बिजली के खंभे पर भगवा झंडा लगा रहे थे, वहीं दूसरे पक्ष का कहना था की हमारा हरा झंडा पहले से हीं बिजली के खंभे पर लगा हुआ है। इसी दौरान जमुनियाँ मुस्लिम टोला के कुछ लोगों ने टोले के आगे भगवा झंडा लगाने से मना किया और आपत्ति जताई। वहीं दूसरी ओर एक पक्ष के लोग सड़क किनारे बिजली के खंभे पर भगवा झंडा लगाने पर अड़ गए जिसके फलस्वरूप विवाद बढ़ गया।

जानकारी के मुताबिक झंडा लगाने के विवाद में दोनो पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई है, लोग दबे जुबान में की राउंड गोलियां चलने की भी बात कहते नजर आ रहे थे। लेकिन पुलिस प्रशासन इस बात से साफ तौर पर इनकार करते हुए, जांच की बात कह रही है। वहीं विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर अपने दल बल के साथ पहुंचे एडीएम महफूज आलम, नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, एसडीपीओ दिलीप कुमार, एवं विभिन्न थानों की पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। इसके बाद द्वारा दोनों पक्षों एवं पंचायत के प्रतिनिधियों को बुलाकर बैठक कर विवाद को शांत कराया। वहीं दूसरी ओर इस मुद्दे को लेकर पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासनिक सूझबूझ से दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न तनाव को समाप्त किया गया।

भागलपुर के एडीएम महफूज आलम ने कहा की तुलसीपुर जमुनिया का मुख्य मार्ग है, यहां सरकारी बिजली के पोल है दोनो पक्षों के बीच झंडा लगाने के लेकर सुबह में कुछ तनाव हुआ था। अभी उस मामले हल कर लिया गया हैं। मुस्लिम पक्ष का कहना था की यहां पहले से हीं हरा झंडा लगाया हुआ है जिसको नही हटाया जाए, जिसके बाद दोनो पक्षों में फैसला हुआ की दोनो पक्षों का अपना अपना झंडा लगा रहेगा, और दोनो पक्ष शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। दोनो पक्षों में आश्वस्त किया है, यहां एसपी साहब भी है और हम उम्मीद करते है जो की कल हो यहां 6 बजे जुलूस निकलेगा वो शांति पूर्ण ढंग से निकलेगा।दोनो पक्षों में फिलहाल जो है आपसी सद्भाव हमलोगो ने पैदा करने की कोशिश की है और कोई तनाव की स्थिति बिल्कुल नही है।

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा की दोनो पक्ष मिलकर के इसका हल निकाला और यह हाल सर्वमान्य हल था। दोनो पक्ष को मंजूर था। दोनो पक्ष खुशी खुशी से एक हीं पोल पर झंडा लगा रहे है, और यह प्रेम का प्रतीक है। और दोनो पक्ष ने कहा भी है हमारा पर्व जैसे हीं खत्म होगा अपना अपना झंडा उतार लेंगे। कल जहां से जुलूस निकालना है एक पक्ष वालो ने कहा की आपके धार्मिक जुलूस को निकलने में पूरा सहयोग करेंगे। प्रशासन की पूरी प्रतिनियुक्ति की गई है। हमारे थाना प्रभारी है, सीओ रैंक के अधिकारी है, और भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। गोली चलने और पत्थरबाजी की घटना की जांच कराएंगे, इसमें में साक्ष्य आता है या फिर कोई शिकायत आता है, तो हमलोग जांच कर के जो लीगल एक्सन होगा वो हम लेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: