5
(2)

ट्रिपल आईटी में प्रथम वर्ष के छात्र थे आदित्य कुमार, फोन पर पिता से हुई थी बातचीत; पोस्टमार्टम के बाद शव नवगछिया लाया गया

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के मखातकिया निवासी विष्णुदेव कुमार के पुत्र आदित्य कुमार की शनिवार को रांची स्थित छात्रावास में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आदित्य रांची स्थित ट्रिपल आईटी में प्रथम वर्ष के छात्र थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से मखातकिया गांव में शोक का माहौल है।

फोन पर पिता से हुई थी बातचीत

आदित्य के पिता विष्णुदेव कुमार ने बताया कि शनिवार को उनकी बेटे से फोन पर बातचीत हुई थी। उस दौरान आदित्य ने किसी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया था। बातचीत के करीब दो घंटे बाद उसके एक दोस्त ने फोन कर मौत की सूचना दी। यह खबर सुनकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए।

कमरे का दरवाजा तोड़ने पर अंदर मिला शव

आदित्य के दोस्तों के अनुसार, बिजली जाने के बाद छात्रावास में अंधेरा हो गया था। इसी दौरान जब दोस्त आदित्य के कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़ा गया। कमरे के अंदर आदित्य पंखे से लटका मिला। उस समय कमरे में कंप्यूटर और किताबें खुली हुई थीं।

हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मौत के कारणों का आधिकारिक रूप से पता चलना बाकी है।

पोस्टमार्टम के बाद नवगछिया लाया गया शव

घटना के बाद परिजनों ने रांची के नजदीकी थाने में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला (यूडी केस) दर्ज कराया। पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आदित्य का शव रांची से नवगछिया लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आदित्य की असमय मौत से परिवार और गांव के लोग गहरे सदमे में हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: