5
(1)

भागलपुर/ निभाष मोदी

भागलपुर, 31 दिसंबर 2022 को वर्ष के अंतिम दिन संध्या में पटल बाबु रोड स्थित Neo Fitness Campus में नए अँग्रेजी वर्ष के स्वागत के लिए एक पार्टी रखी गई थी।
पार्टी पूर्व उप जिलापाल रोटेरियन प्रवीन सिंह कुशवाहा एवं पिंक क्लब की पूर्व अध्यक्षा रोटेरियन गायत्री सिंह के द्वारा आयोजित की गई थी जिसमें नव निर्वाचित मेयर Dr. BASUNDHARA LAL एवं उप मेयर Dr. सलाहुद्दीन अहसन सहित दोनों ही क्लब रोटरी विक्रमशीला, रोटरी विक्रमशीला पिंक एवं CMS 85 बैच के सदस्यगण सपरिवार शामिल हुए। सभी संस्था के लोगों ने मेयर एवं उप मेयर को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। फिर मेयर Dr. BASUNDHARA LAL ने पिंक के सदस्यों के साथ नव वर्ष के आगमन पर केक काटकर जश्न मनाया। संगीतमय माहौल में सभी ने नए वर्ष का स्वागत लज़ीज़ व्यंजनों के साथ किया।

मौके पर रोटरी विक्रमशीला के अध्यक्ष राम बिनोद सिंह, सचिव बीजोय आंनद, आगामी सचिव नीरज कुमार, सानी सिंह, पूर्व अध्यक्ष अमित आनंद, प्रशांत बैनर्जी, आदित्य राज, शशि शंकर, आदि उपस्थित थे।

रोटरी विक्रमशीला पिंक क्लब की अध्यक्ष अंजना प्रकाश, सचिव कमला साहू, पूर्व अध्यक्ष चन्दना चौधरी एवं किरण गोस्वामी , रंजीता जैसवाल, मनीषा केसन , मृदुला घोष, अनीता अन्वर, बबीता साह, अर्चना साहा, शालिनी , सीमा आदि उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: