5
(3)

बिहपुर में गूंज उठे जय श्री राम के नारे

नवगछिया। रामनवमी पर गुरुवार को रूद्र सेना संगठन के सौजन्य में कन्या प्लस टू हाई स्कूल सोनबर्षा के मैदान से विराट शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जय श्री राम के जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा में सैकड़ो युवा बाइक, घोड़े, ऑटो आदि शामिल थे। सबके सिर पर पगड़ी व राम नाम लिखा हुआ ध्वज था। शोभायात्रा को लोगों ने घर के छत से देखते हुए मोबाइल पर वीडियो बनाते भी नजर आए। शोभायात्रा सोनबर्षा से निकलकर बिहपुर बाजार होते हुए मिल्की, दूमुही चौक सोनबर्षा, बभनगामा होते हुए पूण: सोनबर्षा बड़ी भगवती स्थान पर पहुंच कर संपन्न हुआ। 

शोभायात्रा में रुद्र सेना संगठन के संस्थापक सौरभ कुमार चौधरी, अध्यक्ष बिट्टू चौधरी, विभूति चौधरी, विक्की मिश्रा, रिकी झा, विश्वजीत कुमार, चंद्रकांत चौधरी, लल्ला बाबा, डिंपल कुमार, ज्ञानदेव कुमार समेत हजारों युवा शामिल थे। शोभायात्रा में बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर आलोक कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर, झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, भवानीपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार सहित चौकीदार व सशस्त्र बल सक्रिय दिखाई दिए। शोभा यात्रा में सभी के जुबान पर एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: