5
(1)

पेंशन, भूमि विवाद सहित विभिन्न जनसमस्याओं पर डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

भागलपुर ।
बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “7 निश्चय-3 : बढ़ेगा अपना बिहार” के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में आम जनता की समस्याओं की सुनवाई की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 21 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें लंबित सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, राजस्व संबंधी समस्याएं तथा अन्य जनहित से जुड़े मामले प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निष्पादन का निर्देश दिया।

डीएम डॉ. चौधरी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटारा कर इसकी जानकारी संबंधित आवेदकों को भी उपलब्ध कराई जाए।

इस अवसर पर जिला, प्रखंड, अंचल, थाना एवं विभिन्न विभागीय कार्यालयों में भी “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई आयोजित की गई। संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण किया गया तथा आवेदकों को प्राप्ति रसीद भी उपलब्ध कराई गई। आमजनों की सुविधा के लिए कार्यक्रम स्थल पर बैठने की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल एवं शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई थीं।

जिला प्रशासन का मानना है कि इस तरह के जनसुनवाई कार्यक्रमों से प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद मजबूत होता है तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम के माध्यम से सुशासन की भावना को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने का प्रयास किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: