5
(1)

भागलपुर के कुप्पाघाट स्थित संत मेंहीं आश्रम में शनिवार को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब संत महर्षि मेंहीं के जीवन, विचार और आध्यात्मिक व्यक्तित्व पर आधारित फिल्म ‘मेही’ का ट्रेलर भव्य रूप से लॉन्च किया गया। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

सम्राट चौधरी ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक ऋषि के जीवन की गाथा है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को उनके विचारों को अपनाने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने भागलपुर जिला को नई दिशा और दशा देने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान फिल्म की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप का भी लोकार्पण किया गया। फिल्म ‘मेही’ का निर्देशन दीपक साह ने किया है और पटकथा सुधांशु दुबे ने लिखी है। इस फिल्म की टैगलाइन “एक विचार, एक व्यक्तित्व” रखी गई है, जो संत मेंहीं के जीवन-दर्शन, साधना पद्धति और समाज कल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है।

फिल्म निर्देशक दीपक साह ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक जीवन कथा नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा है, जो वर्तमान पीढ़ी को संत मेंहीं जी के विचारों से जोड़ेगी। हमने प्रयास किया है कि उनकी शिक्षाओं को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाए।

कुप्पाघाट आश्रम के महामंत्री दिव्य प्रकाश जी ने कहा कि यह आश्रम के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इस फिल्म, वेबसाइट और ऐप के माध्यम से संत मेंहीं जी के विचारों का प्रचार-प्रसार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगा।

फिल्म ‘मेही’ जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। वहीं, मोबाइल ऐप और वेबसाइट के माध्यम से संत मेंहीं जी के प्रवचन, रचनाएं, जीवन-दर्शन, ई-बुक, ऑडियो बुक, ई-पत्रिका और बच्चों के लिए अलग कैटेगरी भी उपलब्ध होगी, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने की संभावना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: