



नवगछिया : ससुराल जा रहे युवक से मोटरसाइकिल की ठगी किया. इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्णिया जिला के धमदाहा थाना के तुलसीपुरिया निवासी श्री मंडल के पुत्र सुमन कुमार बाइक से ससुराल नवगछिया थाना के महदत्तपुर जा रहा था. जीरोमाइल में रूक कर लीची खरीदने लगा. इसी दौरान एक व्यक्ति उसके पास आकर कहा कि आप ससुराल महदत्तपुर जा रहे है. यह बात कहकर युवक जीरोमाइल में सुमन कुमार के साथ हो लिया.

सुमन कुमार के साथ महदत्तपुर पेट्रोल पंप पर पान की दुकान के पास युवक ने सुमन कुमार से कहा पांच मीनट रूकिए बाइक से एक जगह से आ रहा हूं. युवक ने सुमन कुमार अपना मोबाइल नंबर भी दिया. युवक बाइक लेकर चला गया. जब सुमन कुमार ने फोन कर कहा तो कहा कि आ रहा हूं. उसने अपना मोबाइल स्वीच आफ कर लिया. सुमन कुमार ने इसकी जानकारी नवगछिया थाना की पुलिस को दिया.















