5
(1)

एसडीपीओ ,बिहपुर थानाध्यक्ष ने किया सघन पड़ताल

एफएसएल जांच टीम ने लिये जांच सेंपल

बिहपुर। बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा वार्ड नंबर 15 महादलित टोला में गुरुवार की सुबह करीब छह बजे एक बंद घर से एक ही महादलित परिवार के पांच सदस्य खून से लथपथ और गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। जैसे ही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों को मिली तो बड़ी संख्या लोग उसके घर पर जमा हो गये। लोगों ने इस घटना की जानकारी बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को दिया और पुलिस घायलों को इलाज के लिये बिहपुर सीएचसी भेजा। जिसमें एक घायल बालबीर कुमार (2 वर्ष ) की मौत अस्तपाल आने से पहले ही हो गई थी।वहीं घायलों में भूपेंद्र दास (35वर्ष ),आरती देवी (32वर्ष ),आरनीका कुमारी (6 वर्ष ),साजन कुमार (5वर्ष ) गंभीर रूप से घायल है। जो जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

चारों घायल की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं बिहपुर सीएचसी से उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह भूपेंद्र और उसकी पत्नी आरती देवी के नही जगने पर भाई रमेश कुमार दास ने घर खोलकर देखा तो सभी बेहोश पड़े हुये थे।सभी खून से लथपथ थे। भूपेंद्र का भाई रमेश कुमार ,मां साबो देवी और बड़ा लड़का आर्यन दूसरे घर में रहता है।परिजनों ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया। रमेश ने बताया की मेरे भाई को किसी झगड़ा नही था। यह घटना कैसे हुई नही पता,कोई भी कुछ खुलकर नही बोल रहा है।लेकिन यह बात भी नही पच रही है की सघन आबादी होने के बाद किसी को कुछ कैसे नही पता चला। कुछ लोग दबी जुबान से बोल रहे थे की पति व पत्नी में हमेशा झगड़ा होता था। मां व लड़के को भी पीटता था।इसी झगड़े के कारण बड़ा लड़का आर्यन अपने दादी के साथ दूसरे घर में रहता था।युवक नशा का भी आदी था।इधर एसडीपीओ दिलीप और बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच सघन पड़ताल किया। घायल भूपेंद्र दास की मां साबो देवी से जानकारी लिया।

एफएसएल की टीम ने जांच के नमूने किये एकत्र

एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआइना किया और जांच के सेंपल भी लिये.इस दौरान खूना लगा अधभर ईंट ,प्लायर(पिलास)व मूसल भी पुलिस को मिला।एफएसएल की टीम बिछावन और अन्य जगहों से जांच के लिये खून के नमूने इकत्रित किये।

इस घटना के बाबत एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया की घटना के कारणों का खुलासा घायल के होश में आने के बाद ही होगा।फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर नजर रख पड़ताल कर रही है।
देर शाम नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज बिहपुर पहुंच बच्चे से की पूछताछ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: