


भागलपुर। मुहर्रम पर्व को लेकर सुल्तानगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने की। इस अवसर पर पुलिस और आमजन के साथ आगामी 7 जुलाई को मनाए जाने वाले मुहर्रम पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।
थानाध्यक्ष ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे के साथ निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकालें, ताकि क्षेत्र में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बना रहे। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं और पर्व को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
मीडिया से बातचीत के दौरान थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई है, जिसमें सभी समुदायों से सहयोग की अपील की गई है।
बैठक में एसआई प्रणव कुमार, संजय कुमार, वार्ड पार्षद संजय चौधरी, नवीन कुमार, बन्नी, पंकज यादव, राजद नेता कैलाश प्रसाद यादव, अफरोज आलम, मो. मेराज, जदयू नेत्री प्रेम प्रभा सिन्हा, रानी झा, सांसद प्रतिनिधि पवन केसरी, कांग्रेस नेता विनय शर्मा, मो. शेराज समेत बड़ी संख्या में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।













