5
(1)

17 अगस्त को हर घर में दीप जलाने का आग्रह

नवगछिया। शिवशक्ति योगपीठ में गुरुवार को स्वामी आगमानंद महराज के करकमलों द्वारा ‘बिहुला विषहरी पूजा समिति’ के तत्वावधान में रचित लघु पत्रिका अंग की गौरव बिहुला (बिहुला विषहरी की कहानी) का लोकार्पण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यगण सहित कई विद्वानजन व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

स्वामी आगमानंद महराज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सती बिहुला की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि बिहुला वह गौरवमयी नारी थीं, जिनके आगे स्वयं भगवान को भी नतमस्तक होना पड़ा। उन्होंने बताया कि सती बिहुला की जन्मस्थली नवगछिया का उजानी गांव है और आज भी उनकी कथा लोकगायन और लोक परंपरा का अभिन्न हिस्सा बनी हुई है।

उन्होंने नवगछिया में माता बिहुला का भव्य मंदिर निर्माण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इसके लिए क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि आने वाले 17 अगस्त को बिहुला विषहरी पूजा के अवसर पर नवगछिया के हर परिवार को माता बिहुला के सम्मान में एक दीपक जलाना चाहिए, जिससे जनमानस में उनकी स्मृति व प्रेरणा और अधिक जागृत हो सके।

इस कार्यक्रम में पूजा समिति के सदस्य मुकेश राणा, अजय कुशवाहा, अनीष यादव, कौशल जायसवाल, दीपक भगत सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: