December 16, 2025
ऑपरेशन मुस्कान के तहत भागलपुर पुलिस ने 101 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, करीब 21 लाख की संपत्ति वापस || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बार फिर उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई है। अभियान के छठे चरण में भागलपुर पुलिस ने 101 मोबाइल धारकों को उनके खोए या गुम हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे। इन मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये आंकी गई है। इस अवसर पर सिटी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि गुम और चोरी हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार तकनीकी जांच के साथ-साथ विशेष टीम के माध्यम से कार्रवाई कर रही है। विभिन्न थानों में दर्ज शिकायतों के आधार पर मोबाइल की ट्रैकिंग कर उन्हें बरामद किया गया और संबंधित धारकों को सौंपा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह पहल […]