July 13, 2025
19 जुलाई को बिहपुर आएंगे महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी, बहुजन चेतना केन्द्र में जनसभा को करेंगे संबोधित ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया । महात्मा गांधी के प्रपौत्र और प्रसिद्ध समाजसेवी तुषार गांधी 19 जुलाई को बिहपुर के बहुजन चेतना केन्द्र में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे और वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। उनके स्वागत एवं कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को बहुजन चेतना केन्द्र, बिहपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय के नेता गौतम कुमार प्रीतम ने की तथा संचालन रवीन्द्र कुमार सिंह ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि तुषार गांधी के आगमन पर होने वाले स्वागत सह जनसभा कार्यक्रम को भव्य रूप से संपन्न किया जाएगा। इसके लिए 11 सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें गौतम कुमार प्रीतम को संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में तय किया […]