April 2, 2026
राम-लखन बजरंगबली धाम नवगछिया में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, 251 दीपों से हुआ दीपोत्सव || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया स्थित राम-लखन बजरंगबली धाम में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत विधिवत पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। भक्तों ने बाबा बजरंगबली को जोड़ा ध्वज अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की और सुख-समृद्धि की कामना की। संध्या में दीपोत्सव और भजन-कीर्तनशाम के समय मंदिर परिसर में 251 दीपों से भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर आलोकित हो उठा और वातावरण भक्तिमय बन गया। इसके साथ ही भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया, जिसके साथ हनुमान जन्मोत्सव का समापन हुआ। […]