December 30, 2025
सहरसा में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, सेल टैक्स कार्यालय का चतुर्थ वर्गीय कर्मी 75 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । बिहार में भ्रष्टाचार के विरुद्ध निगरानी विभाग ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए सहरसा जिले में सेल टैक्स कार्यालय के एक चतुर्थ वर्गीय कर्मी को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एक ढाबे पर की गई, जहां आरोपी रिश्वत की राशि लेने पहुंचा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सिमरी बख्तियारपुर निवासी टायर व्यवसायी सिराजुल हुदा से जुड़ा है। पीड़ित व्यवसायी का आरोप है कि उनके बैंक खाते के सेटलमेंट के बदले 75 हजार रुपये की अवैध मांग की जा रही थी। आरोप है कि सहरसा सेल टैक्स कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ वर्गीय कर्मी शंकर कुमार, संयुक्त आयुक्त प्रवीण कुमार के कहने पर […]