February 6, 2026
पुआल लदे ट्रैक्टर से 756 लीटर विदेशी शराब बरामद || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : मद्यनिषेध कानून को सख्ती से लागू करने के क्रम में नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। गुरुवार को भवानीपुर थाना पुलिस ने पुआल लदे एक ट्रैक्टर से कुल 756 लीटर विदेशी शराब जब्त की। इस दौरान ट्रैक्टर चालक, जो विधि विरुद्ध बालक बताया जा रहा है, को निरुद्ध किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भवानीपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ट्रैक्टर चालक बिहपुर की ओर से अवैध रूप से बड़ी मात्रा में शराब लेकर आ रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए भवानीपुर थाना की पुलिस टीम ने एनएच-31 स्थित थाना के सामने वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक […]