December 9, 2025
खाना बनाने के क्रम में आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलसी || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनीगाँव निवासी नीतू देवी पति सनोज कुमार सिंह, अपने घर में खाना बना रही थीं, तभी अचानक उनके पीछे लकड़ी का टुकड़ा गिर गया और उनके पहने हुए सूती साड़ी में आग लग गई। आग तेजी से फैल गई, जिससे उनका शरीर का पिछला हिस्सा और पीठ गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उन्हें तुरंत नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल में रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार नीतू देवी के शरीर का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा झुलस चुका है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन बताते हैं कि घटना के समय उनके पति […]