March 29, 2026
आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । 19 फरवरी 2026 को वादिनी द्वारा आवेदन दिया गया कि ग्रामीण मनीष कुमार एवं एक अन्य व्यक्ति द्वारा खिड़की के माध्यम से चोरी-छिपे उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उनसे पैसे की मांग की जा रही थी तथा विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 48/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इसी कड़ी में शनिवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त खरीक थाना क्षेत्र के चोरहर निवासी मनीष कुमार पिता सुभाष मंडल को गिरफ्तार किया गया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। Chanchal Jha