November 15, 2025
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप; बाइक और साथ मौजूद युवक की पहचान बनी पहेली ||GS NEWS
बिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK2025भागलपुर। खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र स्थित समसपुर हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। हादसे में 18 वर्षीय अमन कुमार, पिता प्रमोद साह, निवासी चौथम, की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार पहले ही सदमे में था, अब अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगने से मामला और गंभीर हो गया है। घटना के अनुसार, अमन कुमार 12 नवंबर की शाम मोटरसाइकिल से समसपुर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक समसपुर पहुँचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में तेज़ रफ्तार से टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे का सबसे […]