May 25, 2026
PURNIA : ज्ञान भारतम् मिशन के तहत चिमनी बाजार खानकाह की ऐतिहासिक पांडुलिपियों का हुआ अवलोकन || GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113पूर्णिया । भारत सरकार के महत्वपूर्ण “ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि संरक्षण कार्यक्रम” के तहत सोमवार को जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार पटेल ने सदर अनुमंडल स्थित ऐतिहासिक खानकाह चिमनी बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों का खानकाह से जुड़े लोगों द्वारा स्वागत किया गया। भ्रमण के दौरान खानकाह मुस्ताफिया चिमनी बाजार के वर्तमान खादिम मौलाना नूर आलम एवं मौलाना कमाल ने अधिकारियों के समक्ष चार सौ वर्ष पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियां प्रस्तुत कीं। अवलोकन के दौरान पाया गया कि खानकाह में उर्दू, अरबी और फारसी भाषा की सैकड़ों दुर्लभ पांडुलिपियां सुरक्षित हैं, जो प्राचीन पूर्णिया के इतिहास, सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी हुई हैं। इन पांडुलिपियों में हजरत बंदगी मुस्तफा उस्मानी के हस्तलिखित पत्रों […]