December 17, 2025
बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने की मांग, केंद्रीय मंत्री से मिले विधायक ई. शैलेंद्र || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaनवगछिया। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक ई. शैलेंद्र ने दिल्ली में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतनराम मांझी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), हथकरघा तथा पावरलूम क्लस्टरों को सुदृढ़ करने और नए उद्योगों को प्रोत्साहित करने को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। विधायक ई. शैलेंद्र ने मंत्री को अवगत कराया कि बिहपुर क्षेत्र में परंपरागत उद्योगों के साथ-साथ एमएसएमई क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने मांग की कि पशुपालन सेवाओं को सुदृढ़ किया जाए तथा टीकों, दवाओं और निदान सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही पशुपालन, चारा विकास एवं पशुधन बीमा योजनाओं का विस्तार करने की […]