Tag Archives: Anchal karyalayon

Noimg

अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज और शाहकुंड प्रखंड के अंचल कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि इन कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी हर काम के बदले घूस की मांग करते हैं। यहां तक कि जन्म प्रमाण पत्र जैसे साधारण दस्तावेज़ बनाने के लिए भी दो हजार रुपये तक की वसूली की जाती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालयों में पूरे दिन दलालों का जमावड़ा लगा रहता है। बिना पैसे दिए कोई भी कार्य आगे नहीं बढ़ता। इसी शिकायत को लेकर शनिवार को सुल्तानगंज और शाहकुंड प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीण भागलपुर आयुक्त कार्यालय पहुंचे और अंचल अधिकारियों के खिलाफ लिखित आवेदन सौंपा। इस आंदोलन का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता अजीत यादव […]