September 10, 2025
अनियंत्रित हाइवा एनएच पर पलटी ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025हाइवा चालक गंभीर हालत में मायागंज रेफर नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा के समीप एनएच 31 पर मंगलवार को सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर एनएच 31 पर पलट गई। हादसे में हाइवा चालक भागलपुर अंतीचक थाना क्षेत्र के नंदगोला निवासी संजीव कुमार पिता शीतो यादव उम्र 18 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम ने घायल को गंभीर हालत में उठाकर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। जहां चालक इलाजरत है। मिली जानकारी के अनुसार, हाइवा पर गिट्टी लोड था। हाइवा भागलपुर से कटिहार की ओर जा रही थी। जीरोमाइल नवगछिया से आगे कुछ […]