June 30, 2025
अपहरण मामले में आरोपी की गिरफ्तारी ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया । 21 दिसंबर 2024 को वादी द्वारा रंगरा थाना में आवेदन देकर बताया गया कि भवानीपुर निवासी पांडव कुमार पिता कृष्णदेव यादव उनकी लड़की को शादी की नीयत से भगा ले गया है। इस आधार पर रंगरा थाना कांड संख्या 344/24, धारा 137(2)/140(3)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पीड़िता को पूर्व में बरामद कर लिया गया था। शनिवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त पांडव कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK2025