November 5, 2025
अतिरिक्त ईवीएम का हुआ रेंडमाइजेशन ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को समीक्षा भवन में अतिरिक्त ईवीएम (EVM) का रेंडमाइजेशन किया गया। इस प्रक्रिया की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भागलपुर ने की। कार्यक्रम में सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षकगण, निर्वाची पदाधिकारी तथा संबंधित अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान ईवीएम कमीशनिंग के दौरान खराब पाए गए बीयू (Ballot Unit), सीयू (Control Unit) और वीवीपीएटी (Voter Verifiable Paper Audit Trail) मशीनों के बदले समान संख्या में नई मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार विधानसभा वार बदले गए ईवीएम और वीवीपीएटी की संख्या इस प्रकार है— जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि […]