Tag Archives: Baba brajeshwar Dham mein

Noimg

बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ || GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । गंगा और कोसी के संगम क्षेत्र में बसे अंग प्रदेश के ऐतिहासिक मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में रविवार को श्रावणी मेले का विधिवत उद्घाटन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा मेला क्षेत्र शिवभक्ति में डूबा रहा। मेले का शुभारंभ बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र, रामजानकी ठाकुरबाड़ी के महंत राजेंद्र दास महाराज, मेला समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य बिमल शर्मा, नरेश चौधरी, वीर कुंवर सिंह, मृत्युंजय पाठक, झंडापुर थाना प्रभारी विश्वबंधु कुमार, गोपाल चौधरी, लक्ष्मण चौधरी और आशुतोष चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर विलास कुंवर, डब्लू राय, मुकेश झा, मृत्युंजय सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति […]

Noimg

पहली सोमवारी पर हर हर महादेव और बोलबम के जयकारों से गूंजा बाबा ब्रजलेश्वरधाम || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबोल बमभक्ति पूजा अर्चनाAMBA0

नवगछिया। गंगा और कोसी के बीच बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव में विराजित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में सावन की पहली सोमवारी पर देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती को जलार्पण के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार की अहले सुबह से ही ब्रजलेश्वरधाम में हर हर महादेव व बोलबम के जयकारे गूंजने लगा। शिवभक्तों ने इस दौरान माता पार्वती, माता काली समेत विभिन्न देवी-देवताओं को जल अर्पित किया। वहीं मेला कमेटी के अध्यक्ष सह मड़वा पश्चिम के सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष सह पंसस बिमल शर्मा, युवा नेता गोपाल चौधरी, विलास राय आदि ने बताया कि सोमवार को बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में करीब 50 हजार डाकबम सहित करीब एक लाख शिवभक्तों ने महादेव को जल चढ़या। वहीं […]