November 27, 2025
बाबूपुर मोड़ के पास जुगाड़ गाड़ी ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । पीरपैंती–बाराहाट एनएच 133 पर बुधवार की देर शाम एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया। बाबूपुर मोड़ के पास एक अनियंत्रित जुगाड़ गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए हादसे से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसी दौरान जुगाड़ वाहन का चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर रोके रखा। घटनास्थल पर मौजूद एक समाजसेवी ने मानवता दिखाते हुए अपनी स्कॉर्पियो से दोनों युवकों को तुरंत पीरपैंती […]