April 1, 2026
200 वर्षों की आस्था का प्रतीक बेहरी पूजा, बैजानी गांव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी गांव में लगभग 200 वर्षों से चली आ रही पारंपरिक बेहरी पूजा इस वर्ष भी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुई। पूजा में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। ग्रामीण राजीव नंदन झा ने बताया कि इस पूजा की परंपरा करीब दो शताब्दी पूर्व आई भीषण बाढ़ के बाद शुरू हुई थी। बाढ़ के दौरान एक श्रृंगारित पाकड़ का वृक्ष नदी किनारे आकर ठहर गया था। उसी समय उनके पूर्वज स्वर्गीय पंडित त्रिलोकी नाथ झा को मां काली ने स्वप्न में दर्शन देकर उस स्थान पर अपनी स्थापना करने का निर्देश दिया। इसके बाद उस वृक्ष को […]