June 21, 2025
बाल भारती विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग शिविर का आयोजन ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 के अवसर पर बाल भारती विद्यालय, गोशाला रोड परिसर में बाल भारती के दोनों विद्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें बाल भारती विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव अभय प्रकाश मुनका, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार केजरीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोपालका, कार्यकारिणी सदस्य नरेश कुमार केडिया, पंकज कुमार टिंबरेवाल, नीरज चिरानिया, गौरी शंकर सर्राफ, अभिषेक रुंगटा एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। मंच संचालन विद्यालय के प्रशासक डी. […]