December 18, 2025
श्रीलंकाई बॉल बैडमिंटन टीम 25 दिसंबर को पटना पहुंचेगी || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त सहयोग से पटना के बी.एन. क्लब, रामनगरी, आशियाना में 27 से 29 दिसंबर तक साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए श्रीलंका की पुरुष एवं महिला बॉल बैडमिंटन टीम 25 दिसंबर को पटना पहुंचेगी। इसी दिन बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ एशिया के अध्यक्ष सह बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव वाई. राजा राव का भी पटना आगमन होगा। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निदेशक सह समाजसेवी पवन कुमार केजरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीलंकाई टीम तथा वाई. राजा राव के आगमन पर पटना […]