August 11, 2025
मुसीबत में भी कमाई का धंधा, NH पर बाइक पार कराने के नाम पर उगाही||GSNEWS
बिहारभागलपुरDESK 110भागलपुर। जिले में बाढ़ ने लोगों की जिंदगी पहले ही मुश्किल बना दी है, लेकिन इस आपदा में भी कुछ लोग मुनाफा कमाने का तरीका निकाल रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर बाढ़ का पानी भर जाने से बाहर से आने-जाने वाले यात्री और वाहन चालक फंस रहे हैं। इसी स्थिति का फायदा उठाकर कुछ स्थानीय लोग बाइक पार कराने के नाम पर खुलेआम पैसों की उगाही कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जो यात्री निर्धारित रकम दे देते हैं, उनकी बाइक को ट्रैक्टर पर लादकर पानी के पार पहुंचाया जाता है। वहीं, जो पैसा देने से मना करते हैं, उन्हें घंटों वहीं रोक दिया जाता है। स्थानीय लोगों ने इसे “आपदा में अवसर” का गलत और शर्मनाक उदाहरण बताया […]