December 26, 2025
भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, लोगों का सड़क जाम || GS NEWS
सड़क दुर्घटनाChanchal Jhaभागलपुर ।भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जमगांव निवासी विवेक कुमार, पिता स्वर्गीय विजय तांती, के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार विवेक कुमार अपने घर से पुरैनी स्थित यूको बैंक से पैसे लाने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। वह एक ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते थे और उसी से उनके परिवार का भरण-पोषण होता था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी […]