December 12, 2025
लखनऊ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में चमकी भागलपुर की बेटियां, नेतृत्व क्षमता से जीता सबका दिल || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षणिक कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जहाँ बिहार के भागलपुर जिले की दो बेटियों—आरुषि भारती और शिखा—ने अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता से सबका ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) पार्थ सारथी सेन शर्मा थे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य के वास्तविक निर्माता हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को नेतृत्व गुण विकसित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी। भागलपुर जिला से आए छात्रों का प्रतिनिधिमंडल इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। जगदीशपुर प्रखंड के मिडिल स्कूल सैनी की छात्रा आरुषि भारती और सुल्तानगंज प्रखंड के […]